India vs england woman world cup
IND Vs ENG Women’s T20 World Cup : फॉर्म में दिखी रेणुका सिंह, 15 रन देकर चटकाए 5 विकेट, भारत को मिला 152 का Women’s T20 World Cup. महिला टी20 विश्व कप के 14वें मुकाबले में शनिवार को भारत और इंग्लैंड आमने सामने रहे. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. इस दौरान रेणुका सिंह ठाकुर ने 15 रन देकर अब तक 5 विकेट चटका दिए हैं. इस मुकाबले में ओपनिंग बल्लेबाज को भारतीय गेंदबाजों ने जल्द ही चलता कर दिया. भारत की ओर से रेणुका सिंह को 5, इसके अलावा, शिखा पांडेय को 1 और दिप्ती शर्मा को 1 विकेट मिला है. वहीं इंग्लैंड की ओर से नैटली सीवर ने 50, ऐमी जोन्स 41 और हैदर नाइट ने 28 रन बनाए हैं. जिसकी बदौलत इंग्लैंड का लक्ष्य 151 रन तक पहुंचा है. इस वर्ल्ड कप में भारत अपने दोनों मुकाबले जीतकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर है. भारत ने पहले पाकिस्तान उसके बाद वेस्ट इंडीज को हराकर चार पॉइंट हासिल किए हैं. बता दें कि भारत-इंग्लैंड मैच के बाद इसी ग्रुप से वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच मैच होगा. केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर देर रात 10:30 बजे से मैच शुरू होगा. दोनों ही टीम इस वर्ल्ड ...